पृथक-वास पूरा कर चुके 4,000 तबलीगी जमातियों को दिल्ली सरकार ने दिया छोड़ने का आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने बुधवार को तबलीगी जमात के उन 4,000 सदस्यों को छोड़ने के आदेश दिए जिन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के केन्द्रों में पृथक-वास की अवधि पूरी कर ली है। दिल्ली के गृह मंत्री सत्येन्द्र जैन ने यह आदेश जारी किए। आदेश में यह भी कहा गया है कि निजामुद्दीन मरकज की घटना में इनमें से तबलीगी जमात के जिन सदस्यों के नाम दर्ज किये गये हैं और जांच के लिये उनकी जरूरत है, उन्हें दिल्ली पुलिस की हिरासत में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि शेष सभी को उनके गृह राज्य भेज दिया जाए इसके लिए दिल्ली सरकार के गृह विभाग को राज्यों के रेजीडेंट कमिश्नर से संपर्क करने को कहा गया है।  

सरकार के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में पृथक केन्द्रों में तबलीगी जमात के कम से कम 4,000 सदस्य हैं। इनमें से 900 लोग दिल्ली के हैं इसके अलावा अधिकतर लोग तमिलनाडु और तेलंगाना से हैं। उन्होंने कहा कि उनकी वापसी के लिए परिवहन की व्यवस्था करने के लिए दिल्ली सरकार अन्य राज्यों की सरकारों के साथ संपर्क में है। गौरतलब है कि तबलीगी जमात के हजारों सदस्य निजामुद्दीन मरकज में एक धार्मिक कार्यक्रम में इकट्ठा हुए थे। जानकारी मिलने के बाद इन सदस्यों को वहां से निकाला गया था। जांच में बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले मिलने से यह स्थान कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट के रूप में उभरा था।

इसे भी देखें : Tablighi Jamaat ने पूरे India में Coronavirus फैला कर देशद्रोह किया 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर