'संकट के समय में दिल्ली सरकार भाग जाती है', कांग्रेस ने जलभराव को लेकर INDI गठबंधन की सहयोगी AAP पर साधा निशाना

By अंकित सिंह | Jun 28, 2024

भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी में जलभराव को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को अपनी सहयोगी आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली का कोई भी इलाका ऐसा नहीं है जहां आज जलभराव न हुआ हो, चाहे रेलवे स्टेशन हों, एयरपोर्ट हों, पार्क हों या रिहायशी इलाके हों। पहली बार दिल्ली थम गई। हम नियमित रूप से पत्र लिखकर सरकार को मानसून के बारे में सचेत करते रहे हैं, लेकिन संकट के समय में दिल्ली सरकार भाग जाती है, जैसा कि आज देखा गया है। 

इसे भी पढ़ें: Delhi में भारी बारिश के दौरान जलमग्न सड़क पर करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय राजधानी में भारी वर्षा के बाद जगह-जगह जलभराव हो जाने और सड़कों पर अराजक स्थिति पैदा हो जाने को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के इस्तीफे की मांग की। ‘इंडिया’ गठबंधन में आप की सहयोगी कांग्रेस ने भी दिल्ली मेंउसकी (आप की) सरकार पर विफलता का आरोप लगाया। वरिष्ठ आप नेता और जल मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 228 मिलीमीटर वर्षा हुई जो जून माह में 1936 से अबतक सर्वाधिक है। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इसका मतलब है कि दिल्ली में कुल मानसूनी बारिश (800 मिमी) का 25 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ 24 घंटे में बरसा है। इसके कारण कई इलाकों में नाले उफना गए और पानी निकलने में समय लगा।’’ 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार