दिल्ली सरकार ने दक्षिणी दिल्ली में शुरु किया पहला EV Charging Point Station, आप भी लगवा सकते हैं, जानिए कितनी है कीमत

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 10, 2022

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से सिंगल विंडो सुविधा के तहत पहला इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग प्वाइंट (EV Charging Point) दक्षिणी दिल्ली में स्थापित किया गया। दिल्ली सरकार ने पहला प्राइवेट चार्जिंग स्टेशन दक्षिणी दिल्ली के मुनरिका इलाके में इंस्टॉल किया है। यह स्टेशन वहां स्थित डीडीए फ्लैट में लगाया गया है। इस तरह का दूसरा प्राइवेट ईवी चार्जिंग स्टेशन सरकार ने पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में लगाया है।

 दिल्ली सरकार ने नवंबर में घर, दुकान, मॉल, रेजिडेंशियल अपार्टमेंट कॉलेज बगैरा में हर एक ईवी चार्जिंग प्वाइंट के लिए 6000 रुपये की सब्सिडी देने की घोषणा की थी। यह सब्सिडी शुरुआती 30,000 चार्जिंग प्वाइंट के लिए दी जानी है। इसके लिए कोई भी आवेदन कर सकता है और सरकार ने इसकी प्रक्रिया को आसान बनाते हुए सिंगल विंडो सिस्टम तैयार किया है। जिससे ग्राहक फोन या गूगल फॉर्म की तरह महज एक फॉर्म भर कर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आम आदमी को इसके बाद एक EV Charger कr शुरुआती लागत 2500 रुपये देनी होगी।

EV Charger लगवाने के बाद सरकार ने EV Charger के लिए 4.5 रुपये प्रति यूनिट बिजली का रेट फिक्स किया है। इस तरह अगर आप 100 यूनिट बिजली का उपयोग EV Charger के लिए करते हैं तो आप का बिल 450 बनेगा। लेकिन इस राशि पर आपको टैक्स, सर्विस चार्ज फी आदि का भी भुगतान करना होगा।

प्रमुख खबरें

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी

Agniveer योजना में बड़ा बदलाव, अनिल बलूनी बोले- दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल सेना को करेगा सशक्त

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा