दिल्ली में कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 5,891 नए मामले सामने आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 5,891 नए मामले सामने आने के बाद कुल आंकड़ा 3,81,644 पहुंच गया। लगातार तीन दिनों से दिल्ली में संक्रमण के 5,000 से अधिक नए मरीज सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को दिल्ली में संक्रमण के 5,739 नए मामले सामने आए थे। दिल्ली सरकार द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में संक्रमण के कारण 47 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,470 हो गई। बृहस्पतिवार को 59,641नमूनों की जांच के बाद 5,891 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल 32,363 मरीजों का इलाज चल रहा है।

प्रमुख खबरें

West Bengal के वोटरों को राहत! Supreme Court के आदेश पर अब Tribunal करेगा खारिज आवेदनों की सुनवाई

IT Rules पर Modi सरकार को Supreme Court से झटका, Fact Check Unit पर फिलहाल रोक

करूर भगदड़ कांड: एक्टर विजय को फिर मिला समन, दिल्ली में पेशी, करूर त्रासदी की जांच तेज

West Bengal में शांतिपूर्ण चुनाव का वादा, CEC Gyanesh Kumar बोले- किसी पात्र Voter का नाम नहीं हटेगा