दिल्ली उच्च न्यायालय ने नाबालिग के फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक लगाने का आदेश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2025

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को एक नाबालिग लड़की से संबंधित किसी भी आपत्तिजनक सामग्री को सोशल मीडिया पर साझा करने पर रोक लगा दी, क्योंकि अज्ञात व्यक्तियों ने उसके फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए और छेड़छाड़ की गई तस्वीरें प्रसारित कीं।

अदालत ने कहा, ‘‘वादी (नाबालिग पीड़िता) निषेध आदेश दिए जाने के लिए प्रथम दृष्टया मामला बनाने में सक्षम है और यदि उसके पक्ष में कोई अंतरिम आदेश नहीं दिया जाता है तो उसे अपूरणीय क्षति या नुकसान होगा। इसके अलावा, सुविधा का संतुलन भी वादी के पक्ष में और प्रतिवादियों के खिलाफ है।’’

जिन लोगों ने फर्जी अकाउंट बनाए थे, उन्हें अगली सुनवाई तक नाबालिग पीड़िता से संबंधित कोई भी आपत्तिजनक सामग्री, चाहे वह वास्तविक हो या छेड़छाड़ वाली, अपलोड करने से रोक दिया गया।

अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख चार जुलाई तय की है। पंद्रह वर्षीय लड़की के संबंध में दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि उसकी निजता के अधिकार का हनन किया गया, क्योंकि उसकी वास्तविक और छेड़छाड़ वाली तस्वीरों सहित उसकी तस्वीरें अज्ञात व्यक्तियों द्वारा इंस्टाग्राम पर प्रसारित की गई थीं।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने यूपी बेसिक शिक्षा विभाग पर जताई चिंता, BSA से मांगा हलफनामा

Ajit Doval और Wang Yi सीमा विवाद के राजनीतिक समाधान पर सहमत, LAC शांति पर दिया जोर

Mohan Bhagwat के न्यूयॉर्क दौरे का मेयर ने किया विरोध, Madison Square Garden में है सभा

Budaun में आंबेडकर प्रतिमा विवाद पर भारी पथराव, 7 Policeकर्मी घायल