Delhi HC Decision on Kejriwal: गवाही को HC ने माना विश्वसनीय, गिरफ्तारी से नहीं मिली राहत, केजरीवाल पर बड़ा फैसला आ गया

By अभिनय आकाश | Apr 09, 2024

कथित दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय आज अपना फैसला सुनाया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी और उन्हें ईडी रिमांड पर भेजने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने  जिन लोगों के बयान पर कहा जा रहा है उनके बयान कोर्ट की निगरानी में रिकॉर्ड कराए गए थे। लिहाजा इनकी अहमियत है। राघव मगुंटा या शरत रेड्डी हो सभी के बयान ईडी की मौजूदगी में मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए गए थे। कोर्ट ने कहा कि दस्तावेज के मुताबिक केजरीवाल साजिश में शामिल है। सरकारी गवाह बनाना कोर्ट तय करता है। सरकारी गवाह पर सवाल ईडी पर नहीं बल्कि कोर्ट पर है। अप्रूवर कानून 100 साल पुराना है। कोर्ट ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है। कोर्ट सीएम के लिए अलग से कोई कानून नहीं बना सकता है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है और निचली अदालत इसे एग्जामिन करेगी। किसी को कोई विशेषाधिकार नहीं दिया जा सकता है। जांच, पूछताछ से सीएम को कोई छूट नहीं। 

इसे भी पढ़ें: Liquor Policy Case मामले में अरविंद केजरीवाल के सहायक से पूछताछ, AAP विधायक को समन

उत्पाद शुल्क नीति क्या थी?

दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति 2021-22 विवाद के केंद्र में है। नवंबर 2021 में पेश की गई इस नीति में दिल्ली में शराब की बिक्री के तरीके में सुधार किया जाना था। इसका उद्देश्य राज्य के लिए राजस्व को अधिकतम करना, नकली शराब की बिक्री से निपटना और उपभोक्ता अनुभव को बढ़ाना था। हालाँकि, इस नीति को जोरदार विरोध और प्रक्रियात्मक अनियमितताओं के आरोपों का सामना करना पड़ा, जिसके कारण अंततः 1 अगस्त, 2022 को इसे रद्द कर दिया गया।

दिल्ली की अदालत ने के कविता की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उच्च न्यायालय की सुनवाई से पहले, दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है। उन्हें निष्क्रिय दिल्ली शराब उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 15 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

RBI ने Repo Rate नहीं बदला, पर Iran संकट से Indian Economy पर मंडराया खतरा

Crude Oil Price में बड़ी गिरावट, America-Iran में सुलह के संकेतों से दुनिया को मिली राहत

Mumbai Indians की हार पर भड़के Captain Hardik Pandya, बोले- बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज जिम्मेदार

Jasprit Bumrah के खिलाफ Guwahati में आया 15 साल के लड़के का तूफान, एक ही ओवर में मारे 2 छक्के