दिल्ली HC ने सावरकर की जीवनी के लेखक के खिलाफ इतिहासकार ऑड्रे ट्रुश्के और अन्य को मानहानिकारक सामग्री प्रकाशित करने से रोका

By अभिनय आकाश | Feb 24, 2022

दिल्ली उच्च न्यायालय ने  इतिहासकार ऑड्रे ट्रुश्के, अनन्या चक्रवर्ती और रोहित चोपड़ा को विनायक दामोदर सावरकर के से लेखर विक्रम संपत के खिलाफ साहित्यिक चोरी का आरोप लगाने वाले किसी भी हानिकारिक सामग्री प्रकाशित नहीं करने का निर्देश दिया है। यह आदेश एकल-न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमित बंसल द्वारा संपत के एक मुकदमे पर पारित किया गया है। विक्रम संपत ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए ट्रुश्के और दो अन्य लोगों से 2 करोड़ का हर्जाना मांगा था। संपत ने अपने मुकदमे में ब्रिटेन में रॉयल हिस्टोरिकल सोसाइटी (आरएचएस) की अध्यक्ष एम्मा ग्रिफिन को इतिहासकार ट्रुशके, अनन्या चक्रवर्ती और रोहित चोपड़ा द्वारा लिखे गए 11 फरवरी के पत्र के प्रकाशन पर भी स्थायी निषेधाज्ञा मांगी है।

इसे भी पढ़ें: मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाली पार्टी के लिए राम मंदिर का प्रसाद व रज देकर वोट मांग रही VHP व RSS

कोर्ट की तरफ से सुनवाई की अगली तारीख तक प्रतिवादियों को ट्विटर के साथ-साथ किसी अन्य ऑनलाइन या ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर पत्र या किसी अन्य मानहानिकारक सामग्री को प्रकाशित करने से रोक लगाने के आदेश दिए गए। इसके साथ ही एकल-न्यायाधीश ने अपने आदेश में दर्ज किया, "ट्विटर के वरिष्ठ वकील ने कहा कि यदि यूआरएल प्रदान किए जाते हैं, तो वे उसे हटा देंगे। 

विक्रम संपत को पहले भी बनाया जाता रहा है निशाना

बता दें कि इससे पहले भी लेखक और इतिहासकार विक्रम पर सावरकर पर उनके दो-खंडों के काम पर झूठे आरोप लगाकर हमला किया गया था। सावरकर की जीवनी लिखने पर विक्रम संपत को लगातार वामपंथी इतिहासकारों ने निशाना बनाया, उन्हें ट्रोल किया। ऑड्रे ट्रुश्के का विवाद औरंगजेब और मुगल तानाशाह के महिमामंडन से शुरू होता है। वह 2021 में आयोजित ‘डिसमेंटलिंग ग्लोबल हिंदुत्व’सम्मेलन की प्राथमिक प्रतिभागियों में से एक थीं। 

प्रमुख खबरें

Ayatollah Ali Khamenei Life Story | अयातुल्ला अली खामेनेई सुपुर्द-ए-खाक, 37 साल तक किया शासन, एक मदरसे के छात्र से ईरान के सर्वोच्च नेता बनने तक का सफर

Monsoon Heavy Rainfall | देश के कई राज्यों में मानसून का कहर, बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 से अधिक लोगों की मौत

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर