दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की फिर कोरोना जांच की गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बुधवार को एक बार फिर कोरोना वायरस की जांच की गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। जैन (55) को तेज बुखार और ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल (आरजीएसएसएच) में मंगलवार तड़के भर्ती कराया गया था। कल भी उनकी कोविड-19 की जांच की गई थी, जिसकी रिपोर्ट में उनके संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ उन्हें अब भी बुखार है। मंत्री की पहली जांच के24 घंटे बाद आज फिर कोविड-19 जांच की गई। इसकी रिपोर्ट शाम तक आने की संभावना है।’’ आरजीएसएसएच के डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत ‘‘स्थिर’’ हैं, लेकिन उन्हें फिर से ऑक्सीजन दिया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा