आज दिल्ली के इतिहास का काला दिन, मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति को लेकर Delhi High Court की टिप्पणी AAP सरकार के लिए शर्मनाक: Virendraa Sachdeva

By प्रेस विज्ञप्ति | Apr 29, 2024

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज दिल्ली के इतिहास का काला दिन है। दिल्ली नगर निगम स्कूलों में अव्यवस्था से जुड़े मामले पर सुनवाई कर रही दिल्ली उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने तीन दिन में दूसरी बार ना सिर्फ दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगर निगम को फटकार लगाई बल्कि नगर निगम के स्कूलों में अव्यवस्था के लिए सीधे तौर पर मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल एवं मंत्री सौरभ भारद्वाज को दोषी मानते हुए उनके व्यवहार पर कड़ी टिपण्णी की। दिल्ली उच्च न्यायालय की खंडपीठ का कहना है कि दिल्ली जैसी व्यस्त राजधानी में मुख्य मंत्री का पद कोई औपचारिक पद नहीं है, यह ऐसा पद है जहां कार्यालय धारक को 24×7 उपलब्ध रहना होता है।

 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में AAP-Congress गठबंधन का श्रेय भी लवली को जाता है : Sanjay Singh

 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दिल्ली उच्च न्यायालय की टिपण्णी की राष्ट्रीय हित और सार्वजनिक हित की मांग है कि मुख्य मंत्री पद पर रहने वाला कोई भी व्यक्ति लंबे समय तक या अनिश्चित अवधि के लिए अनुपस्थित ना रहे, दिल्ली के मुख्य मंत्री को न्यायपालिका का संदेश है की वह जनहित में इस्तीफा दें।

 

इसे भी पढ़ें: Amit Shah doctored video case: दिल्ली पुलिस के समन पर बोले रेवंत रेड्डी, हम डरने वाले नहीं, मुंहतोड़ जवाब देंगे


वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की अब यह स्पष्ट है की अरविंद केजरीवाल एवं आम आदमी पार्टी की हठधर्मी के कारण दिल्ली नगर निगम के विकास एवं रखरखाव कार्य ठप्प हो गये हैं या तो "आप" दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति का चुनाव करवाये या जनविरोध का सामना करने को तैयार रहे। दिल्ली उच्च न्यायालय की आज की टिपणणियों के बाद अरविंद केजरीवाल एवं सौरभ भारद्वाज को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नही बचा है।

प्रमुख खबरें

UP: वाराणसी से खारिज हुआ कॉमेडियन श्याम रंगीला का नामांकन, सामने आई ये बड़ी वजह

जबरदस्त बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 409 अंक चढ़कर 73,396 पर हुआ ओपन

Interview: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा- संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में पूरा देश इंडिया गठबंधन का साथ दे रहा है

Delhi से Vadodara जाने वाली फ्लाइट में टिशू पेपर पर बम लिखा मिला, लोग घबराए