दिल्ली में सोमवार को बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान: मौसम विभाग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2025

दिल्ली में सोमवार को बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है तथा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके अनुसार, रविवार को शहर में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम था।

मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार शाम चार बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई, जिसमें वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 75 रहा।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी