दिल्ली जल बोर्ड ने मुस्लिम कर्मचारियों को 2 घंटे की राहत देने वाले सर्कुलर को लिया वापस

By अनुराग गुप्ता | Apr 05, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड ने मंगलवार को मुस्लिम कर्मचारियों को रमजान के मौके पर 2 घंटे की राहत देने का ऐलान करने वाले सर्कुलर को वापस ले लिया है। दरअसल, दिल्ली जल बोर्ड ने आदेश जारी किया था कि रमजान के दौरान हर दिन मुस्लिम कर्मचारियों को करीब 2 घंटे की शॉर्ट लीव दी जा सकती है। इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड ने कुछ शर्तें भी रखी थी। 

दिल्ली जल बोर्ड ने अपने सर्कुलर में कहा था कि दिल्ली जल बोर्ड के डीडीओ या कंट्रोलिंग ऑफिसर मुस्लिम कर्मचारियों को रमजान के दौरान करीब 2 घंटे की शॉर्ट लीव दे सकते हैं। इसके साथ ही सर्कुलर में कहा गया था कि दफ्तर का काम बाधित न हो ऐसे में मुस्लिम कर्मचारियों को बाकी समय में अपना काम निपटाना होगा। जिसका मतलब साफ था कि 2 घंटे की शॉर्ट लीव से पहले मुस्लिम कर्मचारियों को अपना रोजाना का काम पूरा करना होगा। लेकिन दिल्ली जल बोर्ड ने इसे वापस ले लिया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली उच्च न्यायालय ने रमजान के दौरान निजामुद्दीन मरकज को खोलने की अनुमति दी 

आपको बता दें कि मुस्लिम धर्म को मानने वाले रमजान में रोजा रखते हैं। ऐसे में वो 14 घंटे तक न तो कुछ खाते हैं और न ही कुछ पीते हैं और फिर शाम को वे खाना खाकर अपना रोजा खोलते हैं जिसे इफ्तार कहा जाता है। हालांकि दिल्ली जल बोर्ड ने शॉर्ट लीव देने वाले सर्कुलर को वापस ले लिया है, जिसका मतलब साफ है कि उन्हें अब काम से कोई रियायत नहीं मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow