शनिवार नहीं रविवार से शुरू होगा रमजान? सरकार द्वारा घोषित की गई इस तारीख को मानेंगे लोग

ramjan

रमजान की शुरुआत को लेकर इंडोनेशिया में मतभेद शुरू हो गए है।ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि मुहम्मदिया ने इस मसले पर अलग राय दी है लेकिन लगता है कि इंडोनेशिया के ज्यादातर लोग सरकार द्वारा घोषित की गई तारीख को ही मानेंगे।

जकार्ता। इंडोनेशिया और पश्चिम एशिया के ज्यादातर हिस्सों में मुसलमानों के पाक महीने रमजान की शुरुआत शनिवार को हुई। हालांकि, बहुत से लोग सुबह से शाम तक उपवास रखने, नमाज पढ़ने और अन्य धार्मिक कार्य की शुरुआत रविवार से करेंगे। इंडोनेशिया के दूसरे सबसे बड़े इस्लामी समूह मुहम्मदिया ने कहा कि उसकी खगोलीय गणना के अनुसार रमजान शनिवार से शुरू होगा।

इसे भी पढ़ें: बाजवा ने फिर अलापा कश्मीर राग, कहा- बातचीत और कूटनीति में विश्वास रखता है पाकिस्तान

वहीं, इस्लामी खगोलशास्त्रियों को चांद नहीं दिखने के बाद देश के धार्मिक मामलों के मंत्री ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि रमजान रविवार से शुरू होगा। ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि मुहम्मदिया ने इस मसले पर अलग राय दी है लेकिन लगता है कि इंडोनेशिया के ज्यादातर लोग सरकार द्वारा घोषित की गई तारीख को ही मानेंगे। देश के 27 करोड़ लोगों में से से लगभग 90 प्रतिशत जनसंख्या मुसलमान है। राष्ट्रपति जोको विदोदो ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि सरकार दो वर्षों में पहली बार कोविड-19 संबंधी पाबंदियों में ढील देगी। इससे इंडोनेशियाई मुसलमान इस साल रमजान के दौरान बड़े पैमाने पर नमाज अदा कर सकते हैं और ईद पर बड़े समारोह आयोजित कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़