Manish Sisodia Court Hearing: सिसोदिया के कहने पर बदला गया नियम, कोर्ट में ED ने कहा- खास लोगों को 12% लाभ पहुंचाया गया

By अभिनय आकाश | Mar 10, 2023

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। ईडी ने 10 दिन री रिमांड की मांग की। ईडी ने कहा कि अवैध कमाई की व्यवस्था बनाई गई और बड़े बड़े व्यपारियों को फायदा पहुंचाया गया। एक्सपर्ट कमेटी की राय नहीं मानी गई। शराब नीति से कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाया गया है। 5 प्रतिशत के मार्जिन को पहले 6 प्रतिशत और फिर 12 प्रतिशत किया गया व अपने लोगों को फायदा पहुंचाया गया। सिसोदिया के कहने पर नियम बदले गए। बिना लॉटरी के लाइसेंस दिए गए। ईडी ने कोर्ट में विजय नायर का नाम लिया। ईडी ने कहा कि साजिश को विजय नायर अंजाम दे रहा था। ईडी ने कोर्ट में कहा कि मनीष सिसोदिया की तरफ से जांच में सहयोग नहीं किया जा रहा है। विजय नायर दिल्ली के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम की ओर से काम कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर