Delhi liquor scam: भाजपा पर तंज सकते हुए संजय सिंह ने क्यों कहा, 'बिजली गिराने, मैं हूं आई, कहते हैं मुझको हवा-हवाई'

By अंकित सिंह | May 08, 2023

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर राजनीति जारी है। इन सब के बीच कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में दो आरोपियों को कोर्ट ने यह कहते हुए जमानत दे दी कि उनके खिलाफ मामले को प्रथम दृष्टया वास्तविक मानने के लिए सबूत पर्याप्त नहीं हैं। इसके बाद आम आदमी पार्टी भाजपा पर हमलावर हो गई है। आप सांसद संजय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन करके भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि हवाहवाई शराब घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री माफी मांगें। उन्होंने कहा कि भाजपा का तथाकथित शराब घोटाला “हवा हवाई” निकला। उन्होंने कहा कि कोर्ट के ऑर्डर के बाद पूरी दुनिया को पता चल गया कि पूरा शराब घोटाला झूठा है। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: AAP नेता-कार्यकर्ताओं को महसूस हुई केजरीवाल की कमी, जानें क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष

संजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के अंदर ज़रा सी भी शर्म है तो उन्हें केजरीवाल जी से नाक रगड़ कर माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हवा-हवाई, मनगढ़त घोटाला खड़ा करने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ईडी सबको नोटिस भेजती है, मैंने ईडी को नोटिस भेज दिया। उन्होंने कहा कि ईडी ने लिखित में माना कि राहुल सिंह लिखना था, लिखा संजय सिंह गया। उन्होंने कहा कि बेईमानों कभी निरव मोदी की जगह नरेंद्र मोदी लिख दो तो मुश्किल हो जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात