Karnataka Election 2023: AAP नेता-कार्यकर्ताओं को महसूस हुई केजरीवाल की कमी, जानें क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष

Karnataka Election 2023
Creative Commons licenses

कर्नाटक चुनाव के लिए प्रचार का शोर आज यानी की सोमवार को थम जाएगा। वहीं आप कार्यकर्ताओं और नेताओं को राज्य में सीएम केजरीवाल की कमी महसूस हो रही है। बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने 4 मार्च को राज्य का दौरा किया था।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच आप नेताओं को राज्य में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की कमी महसूस हो रही है। बता दें कि बीते रविवार को कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष पृथ्वी रेड्डी ने इस बात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल राजधानी में काम से बंधे हुए हैं। आज यानी की 8 मई से कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार बंद हो जाएगा। चुनाव प्रचार में आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अनुपस्थित हैं। 

आम आदमी पार्टी ने 209 सीट पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करने के लिए उन्होंने दावणगेरे से राज्य में चार मार्च को राज्य का दौरा किया था। पृथ्वी रेड्डी ने कहा कि आप कार्यकर्ता और नेता निश्चित तौर पर केजरीवाल की कमी महसूस कर रहे हैं। लेकिन यह एक भावनात्मक मुद्दा ज्यादा है। क्योंकि सीएम अरविंद केजरीवाल अब सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल का विचार बहुत ज्यादा प्रबल है। उन्होंने कहा कि 3 राजनीतिक दल 'आप' की नकल कर चुनाव में अपनी धाक जमाने का प्रयास कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Karnataka में बोलीं सोनिया गांधी, देश में झूठ, अहंकार और नफरत का माहौल, भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गई भाजपा

क्यों नहीं आ पाए केजरीवाल

पृथ्वी रेड्डी ने बताया कि सीएम केजरीवाल की प्राथमिक जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली की जनता पीड़ित न हो। क्योंकि केंद्रीय एजेंसियों ने पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि जब से केजरीवाल ने राज्य में प्रचार-प्रसार की शुरूआत की थी। तब से दिल्ली में काफी कुछ घटित हुआ। इसलिए हमारे नेता बंध गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के दो वरिष्ठ नेता जिनमें उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया है। आप पार्टी की तरफ से राज्य में चुनाव प्रचार के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और संजय सिंह और वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे और आतिशी शामिल हैं। 

इतनी सीटों पर जताई उम्मीद

'आप' के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब उनकी पार्टी ने साल 2018 में कर्नाटक में चुनाव लड़ा था। तब उनकी पार्टी सिर्फ एक विचार थी। उस अवधारणा का कोई सबूत नहीं था। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने पूरे 100 अंक प्राप्त करने की तैयारी की है। क्योंकि साल 2018 में आप ने सिर्फ 28 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे। जबकि इस बार पार्टी 209 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

इन मुद्दों पर चुनाव लड़ रही AAP

'आप' पार्टी द्वारा कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ने पर अन्य राजनीतिक दलों द्वारा की गई टिप्पणियों पर रेड्डी ने जवाब देते हुए कहा कि अन्य दल 'आप' को कम आंकने की भूल कर रहे हैं। लेकिन शायद वह भूल रहे हैं कि हमारी पार्टी लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के द्वारा राज्य में तीन प्राथमिक मुद्दों पर चुनाव लड़ा जा रहा है। जिनमें पहला मुद्दा भ्रष्टाचार, लापरवाही नहीं और शासन और किसानों के मुद्दे हैं। रेड्डी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी पार्टी ने राज्य सरकार पर 40 फीसदी कमीशन का आरोप नहीं लगाया था। बल्कि कर्नाटक सरकार पर यह आरोप राज्य ठेकेदार संघ, स्कूल एसोसिएशन द्वारा लगाया गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़