दिल्ली के उपराज्यपाल ने डीजेबी अधिकारियों की बैठक बुलाई: आप नेता आतिशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2022

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने बुधवार को आरोप लगाया कि जल संबंधी विषय दिल्ली सरकार के अधीन होने के बावजूद उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अधिकारियों की बैठक बुलाई और उन्हें निर्देश जारी किए। आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उपराज्यपाल नए हैं, इसलिए उन्हें संवैधानिक प्रावधानों की संभवत: जानकारी नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के उपराज्यपाल ने 30 मई को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) अधिकारियों की एक बैठक बुलाई और उन्हें निर्देश जारी किए। वह व्यवस्था में नए हैं, इसलिए उन्हें संवैधानिक प्रावधानों की संभवत: जानकारी नहीं होगी।’’

इसे भी पढ़ें: कलयुगी बेटे ने मां पर किया धारदार हथियार से हमला, बेटा गिरफ्तार

वे उपराज्यपाल के निर्देशों का पालन करेंगे या सरकार के या किसी के नहीं? इससे दिल्ली में अराजक स्थिति पैदा होगी।’’ आतिशी ने सक्सेना से आग्रह किया कि वह उनके अधीन आने वाले विषयों का संज्ञान लें। उन्होंने कहा, ‘‘स्वच्छता की समस्या है। महिलाओं को घरों से बाहर निकलने में डर लगता है। चोरी की घटनाएं हो रही हैं और दिनदहाड़े गोलियां चलाई जाती हैं। यदि आप समस्याएं सुलझाना चाहते हैं, तो कृपया इन्हें सुलझाएं।’’ सक्सेना ने पिछले सप्ताह पद की शपथ ली थी। उनसे पहले अनिल बैजल उपराज्यपाल थे, जिन्होंने ‘‘निजी कारणों’’ से 18 मई को इस्तीफा दे दिया था।

प्रमुख खबरें

Punjab CM Bhagwant Mann के कैंप ऑफिस और OSD पर CBI का एक्शन, ED ने लगाए थे आरोप

Gita Press की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री Yogi Adityanath

जब US दूतावास को चीरकर घुसा शाहेद, सऊदी का वो डरावना मंजर

India-Bangladesh रिश्ते सुधारने की कवायद, Trade और Visa मामलों पर New Delhi में JWG बैठक