सब्जी के विवाद में हैवान बना पति, तीन मासूम बच्चों के सामने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, झूठी कहानी भी नहीं आई काम

By रेनू तिवारी | Sep 19, 2026

दिल्ली के संगम विहार स्थित तिगड़ी इलाके की वह शाम रोजमर्रा की तरह ही सामान्य ढल रही थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि एक मामूली सी बात पर किसी हंसते-खेलते परिवार में इतना खौफनाक मंजर पैदा हो जाएगा। शुक्रवार शाम करीब सात बजे, तिगड़ी की एक संकरी गली में बने मकान में 31 वर्षीय पूनम अपनी दिनभर की दिनचर्या के बाद रात के खाने की तैयारी कर रही थी। रसोई से उठती खुशबू के बीच अचानक रसोई में ही सब्जी पकाने को लेकर बहस शुरू हो गई। पति कमलेश और पूनम के बीच यह छोटी सी बात देखते ही देखते एक भयानक झगड़े में बदल गई।

इसे भी पढ़ें: भीषण बम धामके से दहला पाक, उड़ गई मस्जिद, 15 की मौत

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान कमलेश के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना संगम विहार के तिगड़ी इलाके में दंपत्ति के मकान में शाम करीब सात बजे हुई। सब्जी बनाने को लेकर कमलेश और पूनम के बीच कथित तौर पर बहस हुई थी, जिसके बाद झगड़ा बढ़ गया और व्यक्ति ने महिला को कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने कहा कि पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद, घर के भीतर से तेज आवाज सुनने के बाद इलाके के निवासियों ने दरवाजा खटखटाया। 

इसे भी पढ़ें: यूपीआई सरचार्ज और झूठ की गूंज वाली राजनीति

आरोप है कि कमलेश ने कुछ देर तक दरवाजा नहीं खोला। घर के अंदर मौजूद दंपत्ति के तीन बच्चे भी रोते हुए सुने गए, जिसके बाद निवासियों ने उससे दरवाजा खोलने के लिए लगातार कहा। आरोप है कि कमलेश ने घर से निकलने का प्रयास किया और पड़ोसियों से कहा कि पूनम ने खुद को गोली मार ली है। हालांकि, कमलेश के बयान पर संदेह होने पर पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

एक छोटी सी बात पर भड़के इस भयानक गुस्से ने न केवल पूनम की जिंदगी छीन ली, बल्कि उन तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया भी हमेशा के लिए उठा दिया। जिस पिता को उनकी ढाल बनना था, वही उनकी मां का कातिल बनकर सलाखों के पीछे पहुंच गया। तिगड़ी इलाके में आज हर जुबान पर इस खौफनाक वारदात का जिक्र है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से सहमा हुआ है।

प्रमुख खबरें

Radha Ashtami पर देवी राधा और श्रीकृष्ण की पूजा से मिलेगा सुख-सौभाग्य, जानिए पूजन विधि और महत्व

DUSU Election Results 2026: कॉलेज चुनावों में ABVP का दबदबा, वोटों की गिनती जारी, कैंपस में 2000 सुरक्षाबल तैनात!

Asian Games में भारत के ध्वजवाहक बने Pawan Sehrawat, किट न मिलने से हटे तूर

खुदा की नमाज के दौरान मस्जिद में लोगों के उड़े चिथड़े... आत्मघाती धमाका, 21 लोगों की मौत, खून और चीखों से थर्राया कोहाट