भीषण बम धामके से दहला पाक, उड़ गई मस्जिद, 15 की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में ओल्ड पुलिस लाइन के पास हुए जोरदार धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। विस्फोटक लदे वाहन के टकराने से मस्जिद और आसपास की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा प्रांत के कोहाट जिले में आज नमाज के दौरान एक जोरदार धमाका हुआ। यह विस्फोट खैबर पख्तूनवा के ओल्ड पुलिस लाइन के पास हुआ जिसके कारण इलाके में अफरातफरी मच गई और शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि यह शुरुआती जानकारी है। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। पाकिस्तानी पुलिस और चश्मदीदों के अनुसार विस्फोटक से लदा एक वाहन कथित तौर पर ओल्ड पुलिस लाइन के गेट से टकरा गया। जिसके बाद यह भयानक धमाका हुआ। विस्फोट के बाद इलाके में गोलीबारी की आवाजें भी सुनी गई। यह हमला इतना भयानक था कि मस्जिद के बाहर एक गहरा गड्ढा बन गया। मस्जिद का बाहरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक दीवार ढह गई।
इसे भी पढ़ें: PNS Hunain ने तोड़ा 1991 का समझौता, INS Kolkata से टक्कर पर MEA ने Pakistan को घेरा
इसके अलावा आसपास की कई अन्य इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। खैबर पख्तवा में इस घटना की सूचना मिलते ही वहां के स्थानीय टीम सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। घायलों को कोहाट के जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां लगभग 25 घायलों को ले जाने के बाद अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई। घायलों में कई पुलिसकर्मी शामिल हुए। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और ओल्ड पुलिस लाइंस के पास सर्च एंड क्लीयरेंस ऑपरेशन चलाया गया। एतिहादत के तौर पर कोहाट हंगूर रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई।
पाकिस्तानी अधिकारी फिलहाल धमाके की परिस्थितियों और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में जुटे हैं। हालांकि आपको बता दें पाकिस्तान के लिए इस तरह के खूनी हमले अब कोई नई बात नहीं रह गई। देश के कई हिस्सों में खासकर खैबर पख्तनवा और बलूचिस्तान में इस तरह के हमले-आम बात हो चुके हैं। सुरक्षा बल,पुलिस चौकी, मस्जिद और आम नागरिक को निशाना बनाकर किए जाने वाले बम धमाके वहां की दैनिक हकीकत बन चुकी है। आतंकवाद के खिलाफ लंबी लड़ाईयों और कहीं ना कहीं यह घटना एक बार फिर इस कड़वी सच्चाई को उजागर करती है कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को जो फंडिंग और पनाह दी थी, आज वही नासूर उसी के गले की फाज बन चुका है।
इसे भी पढ़ें: Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण Blast, 16 लोगों की मौत और 50 से अधिक घायल
दशकों तक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी पाकिस्तान की सरकार ने अच्छे और बुरे आतंकवादियों का खेल खेला। दूसरे देशों में अशांति फैलाने के लिए आतंकवादियों को पालापोसा और उन्हें सुरक्षित ठिकाने दिए। लेकिन अब वही आतंकी बीते कुछ सालों से पाकिस्तान में इस तरह के हमलों को अंजाम दे रहे हैं।
अन्य न्यूज़













