Delhi MCD Election Results 2022 Live | बीजेपी को रुझानों में दूसरी बार मिला बहुमत, 126 सीटों पर आगे, AAP भी बेहद करीब

By रेनू तिवारी | Dec 07, 2022

बड़ी खबर : दिल्ली नगर निगम चुनाव में एक बार फिर से बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है। बीजेपी अब 126 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं आम आदमी पार्टी पिछड़ गई है और 117 सीटों पर पहुंच गई है।

  • दिल्ली की शुरूआती रूझान में अरविंद केजरीवाल की पार्टी को मिली बढ़त। 126 से ज्यादा सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही हैं। वहीं 15 साल से दिल्ली नगर निगम पर राज कर रही बीजेपी ने भी आप को कांटे की टक्कर दे रखी हैं। बीजेपी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में लगभग 120 सीटों पर बढ़त बनाई हुई हैं। वहीं कांग्रेस ने भी खाता खोल लिया हैं और 3 सीटों पर आगे चल रही हैं।
  •  एमसीडी परिणाम 2022: दिल्ली के मंगोलपुरी आईटीआई में मतगणना केंद्र से दृश्य

इसे भी पढ़ें: Delhi MCD Election Results | आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के पिता बोले- एमसीडी में जीत की पूरी गारंटी है 

  • दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतों की गिनती 7 दिसंबर को सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को मतदान हुआ, जिसमें 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। चुनाव में इस बार 50.48 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई थी। अधिकारियों ने बताया था कि वे मतगणना के लिए तैयार हैं और मतगणना के लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव के परिणाम का राष्ट्रीय राजधानी से परे प्रभाव हो सकता है, जिसे आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Delhi MCD Elections के नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी ने दिया नया नारा, 'अच्छे होंगे 5 साल, MCD में भी केजरीवाल' 

  • ‘आप’ और भाजपा ने जीत दर्ज करने का विश्वास जताया है, जबकि कांग्रेस खोई हुई जमीन हासिल करना चाहती है। चुनाव पूर्व अधिकांश सर्वेक्षण में ‘आप’ की जीत का पूर्वानुमान लगाया गया है। इसमें भाजपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर है। ‘आप’ ने इस चुनाव में 138 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, वहीं भाजपा और कांग्रेस ने क्रमश: 136 और 129 को उम्मीदवार बनाया था। मतगणना केंद्र शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन जैसे क्षेत्रों में बनाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया था कि सभी केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 20 टुकड़ियां और 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इससे पहले 2017 के नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 270 वार्ड में से 181 पर जीत दर्ज की थी। प्रत्याशियों के निधन के कारण दो सीट पर मतदान नहीं हो सका। ‘आप’ ने 48 वार्ड और कांग्रेस ने 27 वार्ड जीते थे। उस साल करीब 53 प्रतिशत मतदान हुआ था।

प्रमुख खबरें

Delicious Cold Beer | ठंडी होने पर बीयर का स्वाद बेहतर क्यों होता है? विज्ञान से समझिए

चुनाव में ‘हमनाम’ उम्मीदवारों से संबंधित याचिका पर सुनवाई से न्यायालय का इनकार

Heeramandi: The Diamond Bazaar में Aditi Rao Hydari की अदाओं के कायल हुए Siddharth, बॉयफ्रेंड की तारीफ पर एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

Rahul Gandhi के रायबरेली से लड़ने के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बहार, मजे ले रहे यूजर्स