Delhi MCD Election Results | आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के पिता बोले- एमसीडी में जीत की पूरी गारंटी है

By रेनू तिवारी | Dec 07, 2022

दिल्ली निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गयी है और शुरूआती रूझानों ने भी आना शुरू कर दिया हैं। दिल्ली की आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। बीजेपी भी कांटे की टक्कर दे रही हैं। कांग्रेस ने केवल एक सीट पर बढ़त बनाई हैं। 250 वार्डों में 1,349 निकाय चुनाव उम्मीदवारों के भाग्य सील हैं। पात्र मतदाताओं में से 50 प्रतिशत से थोड़ा अधिक ने 4 दिसंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

इसे भी पढ़ें: MCD Elections: बुधवार को आएंगे दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे, मतगणना के लिए बनाए गए हैं 42 केंद्र 

 दिल्ली नगर निगम चुनाव (एमसीडी चुनाव) के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में 250 वार्डों के लिए चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी, जिसमें पहली दो रिंग में अर्धसैनिक बल तैनात होंगे। तीसरी परत पर दिल्ली पुलिस का पहरा होगा, जिसमें महिला कर्मचारी भी शामिल होंगी। वे परिणाम घोषित होने तक मौजूद रहेंगे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर