Delhi के MCD स्कूलों का होगा कायाकल्प, Worldclass बनेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री आतिशी का बयान

By रितिका कमठान | Jul 23, 2023

गर्मियों की छुट्टियां स्कूलों में खत्म हो चुकी है। इसके बाद अब दिल्ली नगर निगम के सभी 12 जोनों के स्कूलों में मेगा पीटीएम का आयोजन हुआ है। इस पीटीएम में हिस्सा लेने के लिए पैरेंट्स में गजब का उत्साह देखने को मिला है। इस दौरान पैरेंट्स ने शिक्षकों से मिलकर बच्चों की पढ़ाई व उनकी ग्रोथ पर चर्चा की। इस दौरान शिक्षा मंत्री आतिशी और महापौर शैली ओबरॉय ने भी मेगा पीटीएम में हिस्सा लिया। उन्होंने भी पैरेंट्स व शिक्षकों से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए माता-पिता को प्रतिदिन कुछ समय निकालकर बच्चों से बात करनी चाहिए। मेगा पीटीएम में अभिभावकों ने अपने बच्चों की पढ़ाई और प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों से चर्चा की और कई अभिभावकों ने कहा, एमसीडी में पठन-पाठन का माहौल बेहतर हुआ है। मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा, बीजेपी ने अपने 15 साल के शासन में कभी भी अभिभावकों को अपने बच्चों के स्कूल आने का ऐसा मौका नहीं दिया, लेकिन अब सरकार एमसीडी में भी शिक्षा को महत्व दे रही है, हम अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा में भागीदार बनाकर एमसीडी स्कूलों में शिक्षा क्रांति लाएंगे।

प्रमुख खबरें

AI की दुनिया में हड़कंप! Anthropic के सीक्रेट मॉडल में बड़ी सेंध, Security पर उठे गंभीर सवाल

Lamine Yamal की चोट ने बढ़ाई Barcelona की टेंशन, Season से बाहर, World Cup खेलना तय

France का भारतीयों को तोहफा, Airport Transit Visa खत्म, Europe की यात्रा हुई और आसान

IT सेक्टर पर संकट? Infosys ने घटाया Revenue Growth अनुमान, निवेशकों की बढ़ी टेंशन