अब बदलेगा दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने का अनुभव, एएफसी गेट पर स्वत: ही रिचार्ज हो जाएंगे स्मार्ट कार्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए अधिक ई-लेनदेन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को घोषणा की कि एक नयी सुविधा से यात्रियों के स्मार्ट कार्ड स्वचालित किराया संग्रह (एएफसी) गेट पर स्वत: ही रिचार्ज हो जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो की सेवा जब भी शुरू होगी यह सुविधा दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के पूरे नेटवर्क पर इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगी। दिल्ली मेट्रो की सेवा कोविड-19 स्थिति के चलते 22 मार्च से बंद है। डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली मेट्रो के यात्री अब एक इस नए तरह के स्मार्ट कार्ड की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, जो ऑटो-टॉपअप सुविधा के साथ आता है। इससे उनके स्मार्ट कार्ड मेट्रो स्टेशनों के एएफसी गेट पर स्वत: ही रिचार्ज हो सकेंगे।’’ 

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

UK Trade Minister Jonathan Reynolds भारत आने वाले Great North प्रतिनिधिमंडल की करेंगे अगुवाई

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी