लोन का भुगतान करने के लिए दिल्ली मेट्रो के पास नहीं है पैसा, केंद्र ने मदद से किया इनकार

By अनुराग गुप्ता | Aug 08, 2020

नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली जो शायद मेट्रो के बिना अधूरी है। अगर एक दिन मेट्रो बंद हो जाए तो दिल्ली की सड़के जाम से भर जाएं, लोग सही समय पर अपने दफ्तर न पहुंच पाएं और उनका काम अस्त-व्यस्त हो जाए लेकिन मेट्रो ने हमेशा सभी को सही समय पर उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया है। वो बात अलग है कि कोरोना महामारी के चलते 22 मार्च से मेट्रो बंद है और अब तक करोड़ों का घाटा सह चुकी है।

दिल्ली के आम जनजीवन को सुचारू ढंग से चलाने वाली मेट्रो खुद मदद की गुहार लगा रही थी लेकिन केंद्र सरकार ने मदद करने से इनकार कर दिया और यह भी कहा कि दिल्ली सरकार से मदद मांगों। दरअसल, मेट्रो रेल परियोजना के लिए केंद्र ने जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी से 35,198 करोड़ रुपए का लोन लिया है। लोन की किस्त दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) परिचालन से होने वाले मुनाफे से चुकाती आ रही है मगर कोरोना महामारी के चलते मार्च से मेट्रो बंद पड़ी है। 

रिपोर्ट के मुताबिक डीएमआरसी को पहले चरण का निर्माण कार्य शुरू करने से एक साल पहले सन 1997 में पहली किस्त मिली जिसका पुनर्भगतान 2007 में शुरू हुआ था। बता दें कि अभी तक दिल्ली मेट्रो ने 3337 करोड़ रुपए चुकाए हैं। 

डीएमआरसी को वित्त वर्ष 2020-21 में ऋण के लिए 1,242.8 करोड़ रुपए का भुगतान करना आवश्यक है। जिसमें 434.1 करोड़ रुपए ब्याज और 808.7 करोड़ रुपए मूलधन के हैं। जबकि डीएमआरसी ने ब्याज के तौर पर महज 79.2 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने देश को समर्पित किया रीवा का सौर ऊर्जा प्लांट, MP को होगा खासा लाभ, जानिए इसकी महत्वपूर्ण बातें 

1300 करोड़ का हुआ नुकसान

कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 22 मार्च को दिल्ली मेट्रो को बंद करने का आदेश जारी किया था, जिससे चार महीनों में डीएमआरसी को करीब 1300 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है।

डीएमआरसी ने लोन चुकाने में मदद के लिए केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी थी। जिसका जवाब देते हुए केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से मदद मांगने की हिदायत दी थी। फिलहाल, डीएमआरसी के पास लोन का भुगतान करने के लिए पैसे नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें