किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के कारण कुछ घंटे के लिए सेवाओं के बाधित रहने के बाद दिल्ली मेट्रो सभी मार्गों पर बहाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने केन्द्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के कारण कई स्थानों पर कुछ घंटे के लिए सेवाओं के बाधित रहने के बाद शुक्रवार की शाम को सभी मार्गों पर सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, ‘‘शाम पांच बजकर 35 मिनट पर सभी कॉरिडोर पर सेवाएं सामान्य हो गई।’’ उन्होंने बताया कि शनिवार को सभी लाइनों पर सेवाएं नियमित रहेंगी। दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार की सुबह सुरक्षा कारणों से ‘ग्रीन लाइन’ पर छह मेट्रो स्टेशनों पर निकास और प्रवेश द्वार बंद करने की घोषणा की थी। डीएमआरसी ने ट्वीट किया था, ‘‘ग्रीन लाइन पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बहादुरगढ़ सिटी, पंडित श्री राम शर्मा, टीकरी बॉर्डर, टीकरी कलां और घेवरा स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अब बंद कर दिए गए हैं।” दिल्ली मेट्रो अधिकारियों ने पहले घोषणा की थी कि पड़ोसी शहरों की सेवाएं शुक्रवार को निलंबित रहेंगी। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर