दिल्ली मेट्रो में अधिकतम वजन ले जाने की सीमा बढ़ी, अब ले जा सकेंगे भारी बैग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में अब यात्री और भारी सामान ले जा सकेंगे क्योंकि अब अधिकतम वजन ले जाने की सीमा 15 किलोग्राम से बढ़ाकर 25 किलोग्राम कर दी गई है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से 27 अगस्त को अधिसूचित नियम के मुताबिक मेट्रो ट्रेन में यात्रियों को 25 किलोग्राम वजन तक का केवल एक बैग ले जाने की अनुमति होगी, लेकिन यह गठरी नहीं होनी चाहिए। सरकार ने इसके लिए मेट्रो रेलवे (भाड़ा और टिकट) नियमावली-2014 में बदलाव किया है।

अधिसूचना के मुताबिक, ‘‘ मेट्रो रेलवे प्रशासन की मंजूरी के बिना कोई भी व्यक्ति मेट्रो ट्रेन में यात्रा के दौरान एक से अधिक बैग नहीं ले जा सकता। इस बैग का आकार 80 सेंटीमीटर गुना 50 सेंटीमीटर गुना 30 सेंटीमीटर के आकार और 25 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए।’’ हवाई अड्डों को जोड़ने वाली मेट्रो ट्रेन में मंत्रालय ने अधिकतम 32 किलोग्राम वजन ले जाने की अनुमति दी है। एयरपोर्ट मेट्रो ट्रेन में भी गठरी के रूप में सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अधिसूचना में कहा गया, ‘‘मेट्रो रेलवे प्रशासन की मंजूरी के बिना कोई भी व्यक्ति हवाई अड्डों को जोड़ने वाली मेट्रो ट्रेन में यात्रा के दौरान एक से अधिक बैग नहीं ले जा सकता। इस बैग का आकार 90 सेंटीमीटर गुना 75 सेंटीमीटर गुना 45 सेंटीमीटर के आकार और 32 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए।’

प्रमुख खबरें

Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें

World Environmental Health Day 2026: स्वस्थ पर्यावरण तो स्वस्थ मानव, यही स्वस्थ पृथ्वी का संकल्प