दिल्ली में ठंड से मिल सकती है राहत, अगले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अगले दो से तीन दिनों तक इसके सामान्य रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अब पूर्वी हवाएं बह रही हैं जो बर्फीले पहाड़ों से मैदानी इलाकों में बहनेवाली पश्चिमी हवाओं जैसी सर्द नहीं हैं। विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं इस बेमौसम बारिश के दौरान गरज के साथ ओले भी पड़ सकते हैं।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा