दिल्ली: नाबालिग लड़की की संदिग्ध हालत में मौत, यौन उत्पीड़न की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2025

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में शनिवार को एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिक चिकित्सकीय जांच के आधार पर यौन उत्पीड़न की आशंका जताई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, दयालपुर पुलिस थाने में रात आठ बजकर 41 मिनट पर पीसीआर कॉल आई जिसके बाद नेहरू विहार की गली नंबर दो में एक टीम भेजी गई।

टीम ने पाया कि लड़की के पिता उसे पहले ही जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जा चुके हैं। अस्पताल में लड़की को मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया, “चिकित्सकों ने उसके चेहरे पर चोट के निशान पाए और यौन उत्पीड़न की आशंका जताई।”

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा छह के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया, “सबूत जुटाने और आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

प्रमुख खबरें

रुपये को संभालने मैदान में उतरा RBI, सात महीने में सबसे बड़ी मजबूती दर्ज

Indigo को मिली राहत, सीईओ पीटर एल्बर्स बोले– अब हालात कंट्रोल में

White House में ट्रंप की ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’, पूर्व राष्ट्रपतियों पर तंज से मचा विवाद

Delhi में BS-VI नियम सख्त, बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन