दिल्ली के इन मशहूर बाजारों से कम दाम में ऐसे करें शॉपिंग

By सुषमा तिवारी | Jul 30, 2018

दिल्ली में वेसे तो कई मार्केट हैं जहां पर शॉपिंग करने जाया जा सकता है लेकिन कुछ बाजार ऐसे हैं जहां लेटेस्ट ट्रेंड की शॉपिग कर सकते हैं वो भी कम पैसों में। इन बाजारों का रूख़ करने से आपकी शॉपिंग भी हो जाएगी और फैशन का ज्ञान होगा साथ के साथ आपकी आउटिंग भी हो जाएगी। तो आइये जानते हैं दिल्ली के बाजारों के बारे में- 

लाजपत नगर मार्केट

 

एथनिक से लेकर वेस्टर्न वेयर

 

दिल्ली का लाजपत नगर मार्केट कॉलेज गोइंग यूथ का सबसे पॉपुलर शॉपिंग डेस्टिनेशन है। इसे सेंट्रल मार्केट भी कहा जाता है। यहां आपको एथनिक से लेकर वेस्टर्न वेयर भी सब बजट में मिल जाएंगे। लाजपत में आपको कपड़ों के साथ-साथ होम डेकोर और फैब्रिक्स भी मिल जाते हैं। यहां कई फैशन स्टूडेंट्स अपने लिए सस्ते फैब्रिक की शॉपिंग करने आते हैं। 

 

आर्टिफिशल जूलरी: 

 

लड़कियां यहां आर्टिफिशल जूलरी जैसे इयर रिंग्स, नैकलेस, रिंग्स की शॉपिंग करती हैं। ये सारी चीजें 25 रुपये से मिलनी शुरू हो जाती हैं। यहां का सबसे नज़दीकी मेट्रो स्टेशन लाजपत नगर ही है। यह मार्केट भी सरोजिनी नगर की ही तरह सोमवार को बंद रहती है। 

 

मॉनेस्ट्री, कश्मीरी गेट

 

दिल्ली के कश्मीरी गेट में स्थित मॉनेस्ट्री लड़कों के लिए बेस्ट शॉपिंग अड्डे के तौर पर मान सकते हैं। यहां लड़कों के लिए एक से बढ़कर एक कलेक्शन मौजूद होता है। विंटर वेयर से लेकर समर्स तक, हर मौसम के लिए यहां बेस्ट कपड़े मिल जाएंगे वो भी आपके बजट में। यहां पर कपड़ों के अलावा लड़कों के लिए शूज़, बेस्ट जैसी एक्सेसरीज़ भी मिल जाएंगी। ये मार्केट भी सोमवार को बंद रहती है।

 

चांदनी चौक

 

शादियों के सीज़न में हर लड़की अपनी शादी पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। ऐसे में सबसे ज़्यादा वक्त वो शॉपिंग में बिताती हैं। कहां से लहंगा खरीदना है? कहां से सबसे बेस्ट साड़ियां मिलेंगी? किस दुकान पर लेटेस्ट डिज़ाइन मिलेंगे? ऐसे तमाम सवाल उसके दिमाग में घूमते रहते हैं। लेकिन इन सभी सवालों के जवाब उसे दिल्ली की चांदनी चौक मार्केट में मिल जाते हैं। भारत के सबसे मशहूर बाज़ारों में शामिल चांदनी चौक में लेटेस्ट डिज़ाइन से विंटेज पीस तक, सब कुछ मिलता है। 

 

सरोजिनी नगर मार्किट

 

सरोजिनी नगर मार्किट में आप सस्ते मूल्यों पर फैशनेबल कपड़े खरीद सकते हैं। एक्सपोर्ट सरप्सल कपड़ों के अलावा एक्सपोर्ट से रिजेक्ट हुए कपड़े बहुत ही कम मूल्य पर बिकने के लिए इस मार्किट में आते हैं। यही कारण है कि विख्यात कंपनियों के कपड़े भी यहां अपेक्षाकृत सस्ते मूल्य पर मिल जाते हैं। किंतु सड़क पर लगी दुकानों पर आपको ट्रायल अथवा चेंजिंग रूम की सुविधा नहीं मिलेगी। यह मार्किट सोमवार के दिन बंद रहती है। यहां मार्किट के भीतर विभिन्न क्षेत्र बने हैं। बाबू मार्किट में मिठाई की कई दुकानें हैं। इस मार्किट के आसपास जूते-चप्पलों की अनेक दुकानें हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित करती हैं। यहां की सब्जी मंडी में एकदम ताज़ा सब्जियां और फल मिलते हैं।

 

गांधी नगर

 

गांधी नगर एशिया की नंबर वन थोक क्लॉथ मार्केट है। अगर आप थोक में सामान खरीदना चाहते हैं, तो गांधी नगर बेस्ट ऑप्शन है। दरअसल, गांधी नगर मार्केट एशिया की नंबर वन थोक क्लॉथ मार्केट है। यह ईस्ट दिल्ली में है और इसके आसपास सीलमपुर, गीता कॉलोनी और कृष्णा नगर है। यही वजह है कि इस मार्केट मेंवहां के लोगों की सबसे ज्यादा भीड़ देखी जा सकती है। 

 

जनपथ

 

सिर्फ एक गली में सिमटी इस मार्केट में आपको कई ट्रेंडी आउटफिट्स मिल जाएंगे। यहां कई दुकानें जूलरी की हैं। जंक जूलरी लवर्स के लिए ये बेस्ट मार्केट हो सकती है। इस गली के अलावा रोड की तरह आपको कई छोटे-छोटे स्टोर्स मिल जाएंगे। यहां से भी अच्छी शॉपिंग हो सकती है। अगर आपको कच्छ और राजस्थानी वर्क से लगाव है तो इन्हीं स्टोर्स के आसपास आपको कई महिलाएं कपड़े, एक्सेसरीज़ और होम डेकोर का सामान बेचते हुए मिल जाएंगी। यहां का सबसे नज़दीकी मेट्रो जनपथ ही है। रविवार को जनपथ की कुछ दुकानें बंद रहती हैं।

 

-सुषमा तिवारी

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान