दिल्ली नगर निगम ने नजफगढ़ और पश्चिमी क्षेत्र में चलाया अतिक्रमण रोधी अभियान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2022

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) प्रशासन ने बुधवार को नजफगढ़ और दक्षिणी दिल्ली के अन्य इलाकों में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया। इस दौरान शहर में कार्रवाई करने के लिए बुलडोजर काम पर लगे रहे। एक दिन पहले दक्षिणी निगम ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में अवैध अस्थायी निमार्ण को हटाने और कुछ ईंट की दीवारों को गिराने के लिए एक अभियान चलाया था। इस बीच एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एसडीएमसी द्वारा चलाए गए अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान एक पेड़ अनजाने में उखड़ गया था। निगम ने बताया कि इस संबंध में जानकारी उप वन संरक्षक को 10 मई को एक पत्र के माध्यम से दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: शोध में दावा, जीरो कोविड पॉलिसी छोड़ने से चीन में आ सकती है कोरोना की सुनामी, होगी 16 लाख मौतें

कार्रवाई के लिए चिह्नित मध्य क्षेत्र के इलाकों में मेहर चंद मार्केट, लोधी कॉलोनी, साईं बाबा मंदिर के पास के स्थान और जेएलएन मेट्रो स्टेशन और वार्ड संख्या 58एस के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। दक्षिणी जोन में अर्जनगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास, आया नगर ग्राम रोड, घिटोरनी गांव, वार्ड संख्या 73एस के आसपास के क्षेत्रों में कार्रवाई की योजना है। अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र और नजफगढ़ क्षेत्र में तोड़फोड़ की कार्रवाई करने की संभावना है। मंगलवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने भी मंगोलपुरी इलाके में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया था।

प्रमुख खबरें

MCD दिल्ली की Naini Lake के कायाकल्प पर खर्च करेगी 9.73 करोड़ रुपये, जुलाई 2027 तक पूरा होगा काम

Harsh Sanghavi ने कहा, FTA से गुजरात के कपड़ा उद्योग को वैश्विक अवसर मिलेगा

Atiq Ahmed के बेटे की गाड़ी के पीछे चले 28 वाहनों पर FIR, तोड़ा था Toll Plaza

Ranchi में Vidhan Sabha march से पहले निषेधाज्ञा लागू, सुरक्षा व्यवस्था सख्त