दिल्ली: पेड़ से लटका मिला रिक्शा चालक का क्षत-विक्षत शव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2025

उत्तरी दिल्ली के इंद्रलोक इलाके के एक पार्क में पेड़ से लटके मिले क्षत-विक्षत शव की पहचान 43 वर्षीय रिक्शा चालक मनोज के रूप में हुई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को निरीक्षण के लिए घटनास्थल पर बुलाया गया। अधिकारी ने कहा कि शव की तलाशी के दौरान पुलिस को एक मोबाइल फ़ोन और आधार कार्ड की एक प्रति मिली, जिससे उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी मनोज के रूप में हुई।

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सब्जी मंडी स्थित शवगृह में रखवा दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

TTFI Suspension: खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, आंतरिक विवादों के कारण Table Tennis Federation की मान्यता निलंबित

World Cup Final में हार और पिता का साया छिनने पर टूटे Lionel Messi, कहा- उनके मैसेज का इंतजार आज भी रहता है

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी