दिल्ली-NCR में धुंए के गुबार से ढक गया आसमान, फिर भी पराली जलाने से मान नहीं रहे किसान

By अभिनय आकाश | Nov 06, 2021

दिल्ली में बढ़े प्रदूषण की कई वजहें हैं। पराली ने प्रदूषण बढ़ाया तो दिवाली के आतिशबाजी ने इसे और भड़काया। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि जिनपर जनता की जान बचाने की जिम्मेदारी है वो कितने मुस्तैद हैं। हालात देखकर तो ऐसा कतई नहीं लगता कि वायु प्रदूषण पर किसी को सियासत से आगे कोई फिक्र है। पटाखों पर लगे प्रतिबंध का लोगों द्वारा उल्लंघन किये जाने और प्रदूषण में पराली जलाने का योगदान 36 प्रतिशत पहुंचने के बीच शुक्रवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 462 पर पहुंच गया, जो पांच साल में दिवाली के अगले दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है।

पराली से उठता धुआं लगातार जारी

दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और धुंध के छाए गुबार के बीच पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। पंजाब के लुधियाना में किसानों को खेतों में पराली जलाते हुए देखा गया। इससे लुधियाना और उसके आसपास भी धुंध छा गई। वहीं अमृतसर में भी किसानों द्वारा पराली जलाए जाने का वीडियो सामने आया। पराली जलने से होने वाले प्रदूषण का प्रभाव आज भी दिल्ली के ऊपर दिख रहा है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने एख रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने की घटनाएं चार हजार के पार गई है।  

इसे भी पढ़ें: NCB की SIT दिल्ली से मुंबई पहुंची, आर्यन खान समेत इन 6 मामलों की जांच करेगी

प्रदूषण पर सियासत  

दिल्ली सरकार का कहना है कि बीजेपी ने लोगों को पटाखें फोड़ने के लिए उकसाया नहीं होता तो ये हालात नहीं होते। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने जान बूझकर दिवाली के दिन पटाखें जलवाएं। जिसके लिए उन्होंने कैंपेन किया। बार-बार चुनौती दी गई कि हम पटाखें जलाएंगे, आप रोक कर दिखाइए। वहीं इन आरोपों के पलटवार में बीजेपी की तरफ से कहा गया कि आप की सरकार केवल दूसरों पर दोष मढ़ना पसंद करते हैं। काम तो कुछ करते नहीं बल्कि हर चीज में बहाना ढूंढ़ लेते हैं। 

प्रमुख खबरें

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए

Muslims में Polygamy प्रथा पर Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब