Delhi का हुक्म! Karnataka में नेतृत्व परिवर्तन, Siddaramaiah के आवास के बाहर जबरदस्त हंगामा

By अंकित सिंह | May 28, 2026

तीन साल पुरानी कर्नाटक सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना बनी हुई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्यपाल से नियुक्ति की मांग की है। यह कदम पार्टी के उच्च कमान द्वारा उनके उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद पर पदोन्नत करने के लिए कहे जाने के एक दिन बाद उठाया गया है। संभावना है कि सिद्धारमैया आज अपना इस्तीफा दे देंगे। सिद्धारमैया ने कैबिनेट सहयोगियों के साथ नाश्ते पर हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पद से अपने इस्तीफे की घोषणा की। इस बैठक में शिवकुमार भी उपस्थित थे। 

वहीं दूसरी तस्वीर में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार शिवकुमार, सिद्धरमैया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं। ऐसी खबरें हैं कि सिद्धरमैया इसी बैठक में मुख्यमंत्री पद छोड़ने की घोषणा कर सकते हैं ताकि शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो सके। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के सूत्रों के अनुसार, पार्टी आलाकमान द्वारा राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का रास्ता बनाने के संकेत दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय मांगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे पर बृहस्पतिवार को बयान देंगे। हालांकि, लोक भवन सूत्रों ने कहा कि सिद्धरमैया ने अब तक राज्यपाल से मिलने के लिए समय नहीं मांगा है। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka संकट पर बोम्मई का Rahul Gandhi पर वार, OBC पर झूठे आंसू अब हुए बेनकाब

सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल निजी कारणों से अपने गृह नगर इंदौर गए हुए हैं। दक्षिणी राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज होने के बीच कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार को स्पष्ट किया कि पार्टी ने राज्य में विधायक दल की कोई बैठक नहीं बुलाई है और अब तक कोई अन्य फैसला भी नहीं लिया गया है। उन्होंने मीडिया से इस मुद्दे पर अटकलें नहीं लगाने का अनुरोध किया। विधायक दल अपने नेता का चुनाव करता है जो स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री का दावेदार होता है। बुधवार को यहां पहुंचे सुरजेवाला ने सिद्धरमैया और अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की। खबरें हैं कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सिद्धरमैया से कथित तौर पर नेतृत्व परिवर्तन का रास्ता साफ करने को कहा और उन्हें राज्यसभा सीट के साथ पार्टी में केंद्रीय भूमिका की पेशकश की।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष