Delhi Ordinance: केजरीवाल का साथ देने पर कांग्रेस में रार, संदीप दीक्षित बोले- ये बिल पास होना चाहिए, AAP का पलटवार

By अंकित सिंह | Jul 31, 2023

दिल्ली अध्यादेश को लेकर अब कांग्रेस के भीतर की तकरार सामने आने लगी है। पार्टी आलाकमान को असहजता का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, विपक्षी एकता को मजबूत करने की कवायद में कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली अध्यादेश को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की थी और आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार का साथ देने की बात भी कही थी। हालांकि, दूसरी ओर कांग्रेस की दिल्ली और पंजाब इकाई लगातार आलाकमान से आम आदमी पार्टी का समर्थन नहीं करने के बात कह रही थी। बावजूद इसके आलाकमान ने आम आदमी पार्टी का समर्थन किया। लेकिन अब ऐसा लगता है कि कांग्रेस के भीतर की उठापटक सामने आने लगी है। 

इसे भी पढ़ें: Monsoon Session में इन 31 विधेयकों को किया जाएगा पेश, Delhi Ordinance Bill पर संग्राम तय, UCC का जिक्र नहीं

AAP का पलटवार

कांग्रेस नेता ने कहा, अरविंद केजरीवाल ने बिल की गलत व्याख्या की है और उन्होंने इंडिया गठबंधन की भी गलत व्याख्या की है। इसलिए यदि वे इसका विरोध करने पर अड़े हैं तो मैं क्या कर सकता हूं? दीक्षित ने कहा कि अगर विपक्षी गठबंधन चाहते हैं कि राष्ट्रीय राजधानी को शक्तियां मिलें तो उन्हें दिल्ली को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए संसद में एक विधेयक लाना चाहिए। वहीं, संदीप दीक्षित के बयान पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है।  AAP नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब कांग्रेस नेतृत्व ने इस बिल (दिल्ली ऑर्डिनेंस बिल) का विरोध करने का फैसला कर लिया है तो फिर संदीप दीक्षित का इस पर कुछ भी कहना कोई मायने नहीं रखता। 

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत