जामा मस्जिद प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस का एक्शन, दो लोगों को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2022

नयी दिल्ली। पैगंबर के विरूद्ध कथित विवादित टिप्पणी के लिये भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए यहां जामा मस्जिद इलाके में बिना अनुमति के प्रदर्शन करने एवं सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और लोगों द्वारा मोबाइल फोन से बनाये गये वीडियो को भी खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों को शनिवार रात को गिरफ्तार किया गया और उनकी पहचान जामा मस्जिद इलाके के निवासी मोहम्मद नदीम (43) और तुर्कमान गेट इलाके के रहने वाले फहीम (37) के रूप में की गयी है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा, ‘‘ 10 जून को भादंसं की धारा 188(लोक सेवक के आदेश की अवहेलना) के तहत प्रदर्शनकारियों के विरूद्ध जामा मस्जिद थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, क्योंकि जुमे की नमाज के बाद इलाके में बिना अनुमति के प्रदर्शन किया गया था। इलाके में सांप्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा देने को लेकर भादंसं की धारा 153 ए भी जोड़ी गयी है। ’

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत