Delhi के Burari में सूटकेस से मिला बच्ची का शव, पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 18, 2026

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक सूटकेस के अंदर से एक बच्ची का शव बरामद किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस हत्या को लेकर पुलिस के पास कोई पूर्व सूचना नहीं थी और न ही कोई मामला दर्ज था, लेकिन गिरफ्तार किए गए एक रिश्तेदार की निशानदेही पर दल उस स्थान तक पहुंचा, जहां शव छिपाया गया था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामला बुराड़ी थाने को सौंप दिया गया है, जहां प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और जांच जारी है। पुलिस हत्या की परिस्थितियों और इसके पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

घटनाओं की कड़ियों को जोड़कर मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Political Drama के बाद फिर BSP में वापस कैसे लौटे Akash Anand? क्या है Mayawati का 2027 वाला प्लान?

Google Cloud India के अंतरिम प्रमुख बने अमित कुमार, शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद

Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई

J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती