दोस्त की पत्नी का 2004 में किया था कत्ल, अब Delhi Police ने किया गिरफ्तार

By रितिका कमठान | Mar 12, 2023

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 64 वर्षीय नरेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोप है की नरेंद्र ने अपने दोस्त की पत्नी की हत्या की था, जिसके बाद से वो फरार चल रहा था। 

स्पेशल सेल के डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि 27 अगस्त 2004 को पीसीआर पर एक कॉल रिसीव हुई थी, जिसमें 35 वर्षीय महिला प्रवीण को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। महिला का गला घोंटा गया था। महिला के छाती, घुटनों पर निशान भी मिले थे। जानकारी के मुताबिक घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। 

शुरुआती जांच में सामने आया था कि महिला के घर पर कोई जान पहचान का युवक आया था, जिसे घर के नौकर ने घर में आने दिया था। नौकर इसी बीच घर से बाहर कुछ सामान लाने गया। उसके लौटने पर युवक घर से बाहर निकलता हुआ दिखाई दिया। वहीं महिला बेहोशी की हालत में घर के बेडरूम में मिली। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी को पहचान नरेंद्र के तौर पर हुई थी, जो विष्णु गार्डन में रहता था। घटना के बाद से ही विष्णु और उसके परिवार का कोई अता पता नहीं था। 

पुलिस के मुताबिक विष्णु और गुलशन वर्ष 1997 से एक दूसरे के परिचित थे। घटना के समय नरेंद्र गुलशन की दूसरी पत्नी के पास गलत इरादों के साथ गया था। इसी बीच उसने मृतका की चुन्नी से गला दबा कर हत्या कर दी। 

पुलिस से भागने की सालों की कोशिश

जांच में सामने आया है की घटना को अंजाम देने के बाद नरेंद्र ने विष्णु गार्डन के अपने किराए के घर को परिवार के साथ छोड़ दिया। इसके बाद वो परिवार के साथ पहले जम्मू गया, यहां से वो लुधियाना शिफ्ट हुआ। पुलिस आरोपी को ढूंढते हुए लुधियाना भी पहुंची थी, मगर उस तक पहुंचने से पहले ही वो घर खाली करके जा चुका था। उसके ठिकाने बदलने के कारण ही उसे भगोड़ा घोषित किया था।

प्रमुख खबरें

Suryakumar Yadav का रिकॉर्ड तोड़कर Abhishek Sharma ने रचा इतिहास, इंदौर T20I में कमाल

सूरत के GMC में छात्र आत्महत्या मामले में दो सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर अरेस्ट

Hasan Mahmud की Hat-trick से अफगानिस्तान पस्त, Bangladesh ने बनाई 329 रन की मजबूत बढ़त

MPSC चेयरमैन के इस्तीफे पर Rohit Pawar ने महाराष्ट्र सरकार को दिया रविवार तक का अल्टीमेटम