By निधि अविनाश | Jul 06, 2022
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के जोर बाग मेट्रो स्टेशन पर एक लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना 2 जून की है, जब आरोपी ने पता पूछने के बहाने पीड़िता के मुंह पर 3 बार अपना प्राइवेट पार्ट लगाने की कोशिश की थी। बाद में पीड़िता ने घटना की शिकायत की थी। उसने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि उसे दिल्ली के जोर बाग मेट्रो स्टेशन पर यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। पीड़िता ने ट्विट्स के जरिए घटना का पूरा विवरण दिया।
समाचार एजेंसी एएनआई को बताते हुए, पीड़िता ने कहा, "मुझे दिल्ली के जोर बाग जैसे स्टेशन पर इसकी उम्मीद नहीं है, जो सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक माना जाता है। अगर ऐसा कुछ होता है, तो यह वास्तव में मेरे लिए भयावह है। क्योंकि मैं आगे नहीं सोच पा रही हूं।" पीड़िता ने आरोप लगाया कि मेट्रो स्टेशन पर मौजूद सीआईएसएफ अधिकारियों ने भी उस व्यक्ति के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। महिला ने आगे कहा कि "यह इतना भयावह था कि मुझे नहीं पता था कि कैसे प्रतिक्रिया दूं। अगर सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक किया जाता है, तो उसमें साफ देका जा सकता है। मैं काफी डर गई थी और जितनी जल्दी हो सके वहां से भागना चाहती थी।