दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल ने खुद को सिर में गोली मारी, हालत नाजुक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2021

नयी दिल्ली। शहर के वसंत विहार इलाके में सोमवार की सुबह दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश में अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को सिर में गोली मार ली। अधिकारियों ने बताया कि कॉन्स्टेबल राकेश (35) को तुरंत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि कॉन्स्टेबल के इस कदम के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 27 सितंबर से देशभक्ति पाठ्यक्रम शुरू होगा: केजरीवाल

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने कहा, “हमें वसंत विहार पुलिस थाने में एक पुलिस कॉन्स्टेबल को गोली लगने की जानकारी देने के लिए सुबह छह बजे एक पीसीआर कॉल आई। फौरन, स्थानीय पुलिस की एक टीम पुलिस पिकेट पूर्वी मार्ग पर पहुंची जहां कॉन्स्टेबल राकेश बेहोशी की हालत में मिला।” अधिकारी ने बताया कि उसने सरकार की ओर से जारी पिस्तौल से खुद को सिर में दाईं तरफ गोली मारी और गोली उसके सिर के बाईं तरफ से निकली। सिंह ने कहा, “उसे तत्काल एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।” पुलिस ने कहा कि इस संबंध में जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

विदेशी पूंजी प्रवाह से US Dollar के मुकाबले रुपया 93.70 के स्तर पर मजबूत

Sonia Gandhi Memoir Controversy | मेनका गांधी के साथ कैसे बिगड़े रिश्ते? इंदिरा गांधी से बगावत और परिवार के भीतर की अनसुनी दास्तान

Sensex में 1,097 अंक का उछाल, विदेशी पूंजी प्रवाह से Nifty भी 25,300 के पार

Presidents Bodyguard Jawan Shot | दिवाली पर बागपत में खूनी रंजिश! पटाखों के विवाद में राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड को मारी गोली, सिर से निकाली गई गोली, हालत नाजुक