दिल्ली पुलिस ने रोहित शेखर की पत्नी को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने रोहित शेखर तिवारी की पत्नी अपूर्वा और दो घरेलू सहायकों को रविवार को पूछताछ के लिये हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस रोहित तिवारी की हत्या के मामले में अपूर्वा को मुख्य संदिग्ध मान रही है। दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रोहित तिवारी की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया था। रिपोर्ट में बताया गया कि तिवारी की हत्या गला घोंटे जाने के कारण सांस रुकने से हुई है। मामले को जांच के लिये अपराध शाखा के पास भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अपराध शाखा ने दक्षिणी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में रोहित तिवारी के घर पर शनिवार को अपूर्वा से आठ घंटे पूछताछ की थी। रोहित शेखर की मां उज्ज्वला ने रविवार को आरोप लगाया कि अपूर्वा और उसके परिवार वालों की नजर रोहित की संपत्ति पर थी। गौरतलब है कि रोहित की 16 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। 

प्रमुख खबरें

RBI ने Repo Rate नहीं बदला, पर Iran संकट से Indian Economy पर मंडराया खतरा

Crude Oil Price में बड़ी गिरावट, America-Iran में सुलह के संकेतों से दुनिया को मिली राहत

Mumbai Indians की हार पर भड़के Captain Hardik Pandya, बोले- बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज जिम्मेदार

Jasprit Bumrah के खिलाफ Guwahati में आया 15 साल के लड़के का तूफान, एक ही ओवर में मारे 2 छक्के