Delhi Police ने हनुमान जयंती के मौके पर सुरक्षा बढ़ाई, जहांगीरपुरी में अर्धसैनिक बल तैनात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने हनुमान जयंती के मौके पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा के दौरान निगरानी रखने के लिए मंगलवार को जहांगीरपुरी में सुरक्षा बढ़ा दी और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2022 में उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के मौके पर निकाली गयी शोभायात्रा के दौरान हुई सांप्रदायिक झड़प के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े उपाय किये गये हैं। पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी खासकर उन इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, जहां शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कार से 1.03 करोड़ रुपये नकदी, चार किलोग्राम चांदी के आभूषण जब्त

अधिकारी ने बताया, हमने उत्तर पश्चिमी जिले के सभी थानाध्यक्षों को सतर्क रहने और अपने सूत्रों को भी सतर्क रखने को कहा है। थानाध्यक्षों को संकट की स्थिति से जुड़ी हर सूचना पर तुरंत ध्यान देने और व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल पर जाकर ऐसी किसी भी स्थिति की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। हमने दमकल विभाग से भी सतर्क रहने को कहा है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Mayor Elections: Jodhpur में जीते Prasann Chand Mehta, Jaipur और Kota में भी BJP का कब्जा

Guwahati में हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi, CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

UPITS 2026 | अब कट्टा नहीं, ब्रह्मोस मिसाइल बनाता है यूपी! Amit Shah का सपा-बसपा पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्‍तान की नींद उड़ी

UPITS 2026 Greater Noida: उत्तर प्रदेश का BrahMos उड़ा रहा पाकिस्तान की नींद, ग्रेटर नोएडा से शाह की हुंकार