Beating Retreat की रिहर्सल के लिए Delhi Police ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर निकलने से बचें

By रितिका कमठान | Jan 27, 2025

गणतंत्र दिवस के समापन का कार्यक्रम बीटिंग रिट्रीट समारोह होता है, जो बेहद ऐतिहासिक होता है। इस बार दिल्ली पुलिस ने 29 जनवरी को विजय चौक पर होने वाले बीटिंग रिट्रीट समारोह के रिहर्सल की तैयारियां पूरी कर ली है। इस समारोह की तैयारी के तौर पर सोमवार और मंगलवार को ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है।

कार ड्राइवरों और आम जनता को इन रास्तों पर ना निकलने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। इसमें रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंदो मार्ग, मदरसा टी-पॉइंट, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, रानी झांसी रोड और मिंटो रोड शामिल हैं। ट्रैफिक पुलिस ने विजय चौक, इंडिया गेट और इसके आसपास के इलाकों में भीड़ को कम करने के लिए डीटीसी व अन्य बसों की इन रास्तों से आवाजाही पर रोक लगाई है। ये बसें दोपहर दो बजे से रात 9:30 बजे तक इन रास्तों ने नहीं गुजर सकेंगी। इसके अलावा शांति पथ, विनय मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, केंद्रीय सचिवालय और कनॉट प्लेस जाने वाली बसों का रुट बदला जाएगा। इन रूट से निकलने वाली बसें अब पंचशील मार्ग, साइमन बोलिवर मार्ग, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड गोल चक्कर और शेख मुजीबुर रहमान रोड से होकर गुजरेंगी।

इसके अलावा केंद्रीय सचिवालय की ओर जाने वाली बसें अब उद्यान मार्ग पर ही समाप्त हो जाएंगी। ये बसें काली बाड़ी मार्ग, मंदिर मार्ग और शंकर रोड से लौटेंगी। वहीं कनॉट प्लेस की ओर जाने वाली बसें मंदिर मार्ग, काली बाड़ी मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग से होते हुए कनॉट प्लेस पहुचेंगी। ये बसें भगत सिंह मार्ग, पेशवा रोड, मंदिर मार्ग, शंकर रोड और वंदे मातरम मार्ग से वापस आएंगी।

साउथ दिल्ली से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, लाल किला और आईएसबीटी कश्मीरी गेट की ओर जाने वाली बसें एम्स से रिंग रोड होते हुए धौला कुआं की ओर जाएंगी, फिर रिज रोड और रानी झांसी रोड की ओर जाएंगी। परामर्श में कहा गया है कि आश्रम की ओर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, लाल किला और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के लिए आने वाली बसें आश्रम चौक, रिंग रोड से सराय काले खां की ओर जाएंगी और फिर राजघाट के रास्ते आगे बढ़ेंगी।

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, लाल किला और आईएसबीटी कश्मीरी गेट से दक्षिण और दक्षिण पूर्व की ओर जाने वाली बसें दिल्ली गेट, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, राजघाट, रिंग रोड, सराय काले खां और आश्रम चौक से होकर जाएंगी। विकास मार्ग से दक्षिण की ओर जाने वाली बसें रिंग रोड, सराय काले खां और आश्रम चौक से होकर जाएंगी। अंत में, परामर्श में कहा गया कि, कनॉट प्लेस से कस्तूरबा गांधी मार्ग होते हुए इंडिया गेट की ओर जाने वाली बसें मिंटो रोड, डीडीयू मार्ग, आईपी फ्लाईओवर, रिंग रोड और सराय काले खां से होकर जाएंगी।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान