लाल किला हिंसा मामले में 200 लोगों की तस्वीर जारी, दिल्ली पुलिस ने पहचान की प्रक्रिया शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा में कथित तौर पर शामिल 200 लोगों की तस्वीरें जारी की हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि उन्होंने वीडियो को स्कैन करके लोगों की तस्वीरें ली हैं। 

इसे भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस हिंसा: लाल किले पर तलवारबाजी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने तस्वीरें जारी कर दी हैं और पहचान (लोगों की) की प्रक्रिया शुरू हो गई है।’’ गौरतलब है कि केन्द्र के नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के पक्ष में किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड की थी और उस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा