दिल्ली पुलिस ने ‘पंजाब सरकार’ के स्टिकर वाली कार से नकदी, शराब जब्त की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2025

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को ‘पंजाब सरकार’ के स्टिकर वाली एक गाड़ी पकड़ी है जिसमें नकदी, शराब और आम आदमी पार्टी (आप) के पर्चे भी मिले हैं। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

‘आप’ ने भी एक बयान जारी कर कहा कि कार जब्त करना पूर्व ‘‘प्रायोजित’’ है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि अधिकारियों ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और तिलक मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘(कार की तलाशी लेने पर) हमें गाड़ी के अंदर नकदी, शराब की कई बोतलें और आम आदमी पार्टी के पर्चे मिले हैं।’’ आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि मामला ‘‘पूरी तरह से फर्जी और हास्यास्पद’’ है।

प्रमुख खबरें

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?