दिल्ली पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में अल-फलाह विवि के चेयरमैन को समन भेजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2025

दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल मामले की जांच और जालसाजी व धोखाधड़ी के लिए अल फलाह विश्वविद्यालय के खिलाफ दर्ज दो मामलों के संबंध में विश्वविद्यालय के चेयरमैन को दो समन जारी किए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह समन तब भेजा गया जब जांचकर्ताओं ने पाया कि विश्वविद्यालय के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी का बयान संस्थान के कामकाज और उससे जुड़े व्यक्तियों की गतिविधियों से संबंधित कई विसंगतियों को स्पष्ट करने के लिए महत्वपूर्ण है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) द्वारा शनिवार को गंभीर चिंता जताए जाने के बाद अपराध शाखा ने हरियाणा स्थित इस विश्वविद्यालय के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में दो प्राथमिकी दर्ज की।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों नियामक निकायों ने विश्वविद्यालय के मान्यता संबंधी दावों की समीक्षा के बाद ‘‘बड़ी अनियमितताओं’’ को चिन्हित किया तथा अपने निष्कर्ष कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ये प्राथमिकियां विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता संबंधी कथित झूठे दस्तावेजों और दावों से संबंधित हैं। मामले की विस्तार से जांच की जा रही है।’’

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिद्दीकी को समन जारी करना व्यापक जांच का हिस्सा है, जो पिछले सप्ताह लाल किले के पास हुए विस्फोट की चल रही जांच से संबंधित है। माना जा रहा है कि विस्फोट से जुड़े कई संदिग्धों का विश्वविद्यालय से संबंध रहा है, जिसके कारण जांचकर्ताओं को संस्थागत रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन और प्रशासनिक स्वीकृतियों की जांच करनी पड़ रही है। मामले की जांच जारी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India AI Summit 2026: 45 देशों के VVIP मेहमान, दिल्ली पुलिस ने तैयार किया कलर-कोडेड बैज वाला एक्सेस सिस्टम

Beach Destination India: Goa से Kerala तक, ये हैं भारत के 5 सबसे Romantic Beach, यादगार बन जाएगा Vacation

Assi Movie Review | कनी कुसरुति का दमदार अभिनय, लेकिन सामाजिक ड्रामे में कमजोर पड़ीं Taapsee Pannu

Kanye West India concert confirmed | कान्ये वेस्ट इंडिया कॉन्सर्ट: टिकट कैसे बुक करें?