Delhi Police पर हमले के आरोप में महिला गिरफ्तार, दो नाबालिग बेटे भी पकड़े गए

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 25, 2026

बाहरी उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके दो नाबालिग बेटों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी सुनील उर्फ पंकज और उसका सहयोगी अब भी फरार हैं।

पुलिस ने आरोप लगाया कि परिवार के सदस्यों ने मिर्च पाउडर, ईंटों, पत्थरों और लाठियों से पांच कर्मियों पर हमला किया। पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी सुनील अब भी एक सहयोगी के साथ फरार है। वह पूर्व में एनडीपीएस अधिनियम सहित पांच मामलों शामिल रहा है और इलाके का खराब चरित्र का व्यक्ति घोषित है।

बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। महिला ने पुलिस पर मादक पदार्थ तस्करों के साथ संबंध रखने और उसके परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच के तहत इन आरोपों की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre