Delhi की राजनीति में उबाल! MCD सदन में LPG Cylinder को लेकर AAP vs BJP, भारी हंगामा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2026

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन की बैठक एलपीजी सिलेंडरों की कथित कमी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षदों के विरोध-प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को भारी हंगामे में कुछ ही मिनट में समाप्त हो गई। शुक्रवार को हुई इस बैठक में पार्क और सड़कों के नामकरण से संबंधित कई प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान आप पार्षदों ने नारेबाजी की और ‘एलपीजी गायब’ लिखे एलपीजी सिलेंडरों की तस्वीरों वाले पोस्टर लहराए। महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि पिछली बैठकों की तरह इस बार भी ‘आप’ के कुछ पार्षदों ने सदन की कार्यवाही में बाधा डालने का प्रयास किया।

रसोई ठंडी पड़ रही हैं और भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है।” सदन में पारित प्रस्तावों में गाजीपुर स्थित पांच एकड़ भूखंड पर प्रतिदिन कम से कम 800 टन कचरा संसाधित करने और उससे जुड़े अवशेष के निपटान के लिए एक सुविधा विकसित करने हेतु निविदाएं आमंत्रित करने का प्रस्ताव भी शामिल है।

प्रमुख खबरें

China जा रहा था कार्गो, ईरान ने भारत भेजा, दुनिया हैरान!

शादीशुदा मर्द का Live-in-Relationship में रहना अपराध नहीं, पत्नी से Unnatural Sex अपराध नहींः कोर्ट ने दिये दो महत्वपूर्ण फैसले

बहुत बुरा मारेंगे...पाकिस्तान की धमकी, एक्शन में इजरायल, भारत ने ली चुटकी

जनसंख्या नियंत्रण की आवश्यकता: बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणाम और पारंपरिक भ्रांतियाँ