Delhi: प्रवेश वर्मा का दावा, 100 दिनों में पिछली सरकार से ज़्यादा किया है काम

By अंकित सिंह | Jun 11, 2025

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार ने अपने पहले 100 दिनों में इतना काम कर दिया है, जितना पिछली सरकार 10 साल में नहीं कर पाई। प्रवेश वर्मा ने दिल्ली शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात की। वर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया है। मैं सभी दिल्लीवासियों से अपील करता हूं कि वे अपने घर के पास के पार्क में अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाएं।

इसे भी पढ़ें: जगन ने पांच साल भाजपा के आगे समर्पण किया; प्रधानमंत्री मोदी के पालक पुत्र बने : आंध्र कांग्रेस प्रमुख

सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली में 'एक पेड़ माँ के नाम 2.0' कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने मौजूदा सीजन में 70 लाख से ज़्यादा पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है। पत्रकारों से बात करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि दिल्ली का हर विभाग और स्कूल 'एक पेड़ मां के नाम' की दूसरी श्रृंखला में शामिल हो रहा है। रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकार ने हर व्यक्ति और सामाजिक संगठन से अनुरोध किया है कि वे दिल्ली को हरा-भरा बनाने के लिए हमारी "माँ प्रकृति और पृथ्वी" के नाम पर कम से कम एक पेड़ लगाएं।

प्रमुख खबरें

Real Estate Market | भारतीय रियल एस्टेट में उछाल: अप्रैल-जून तिमाही में देश के 9 प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 19% बढ़ी

ईसाई धर्मांतरण पर भड़क गये Bastar के ग्रामीण, Narayanpur Village में जबरदस्त हंगामा, Christian बने 26 परिवारों को गाँव वालों ने किया बहिष्कार

तेलंगाना Voter List पर ओवैसी का EC पर हमला, 12 में से 4 डॉक्यूमेंट्स तो मौजूद ही नहीं हैं

Stuart Fails to Save the Universe | Official Trailer | जानें कब और कहाँ होगा रिलीज़