Delhi Rain Alert: दिल्ली एनसीआर के मौसम ने बदली करवट, जारी हुआ बारिश का अलर्ट

By रितिका कमठान | Apr 29, 2025

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों कड़ाके की गर्मी हो रही है। बढ़ता तापमान लोगों को लगातार परेशान कर रहा है। दिल्ली एनसीआर और इसके आस पास के इलाकों में लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुमान से ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में मौसम विभाग ने 29 अप्रैल को बारिश की संभावना व्यक्त की है।

 

दिल्ली में 30 अप्रैल तक बादल छाए रह सकते है। वहीं एक से दो मई के बीच भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली में इन दिनों तापमान 40 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग की मानें तो नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, दिल्ली, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के इलाकों में 29 अप्रैल को बारिश हो सकती है। दिल्ली एनसीआर में शाम के समय मौसम खराब हो सकता है। दिल्ली में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती है। दिल्ली में इस दौरान बारिश की शुरुआत हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में दो डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

 

जारी हुई बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने दो मई तक बारिश की चेतावनी भी दी है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश तेज होगी जिससे लोगों को सावधान रहना होगा। येलो अलर्ट होने के कारण लोगों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए है। बारिश के कारण लोगों को हीट वेव से कोई राहत नहीं मिलेगी। हीटवेव से लोगों को आगामी तीन मई तक राहत मिलेगी।

प्रमुख खबरें

वाजपेयी का कार्य और नेतृत्व राष्ट्र के विकास के लिए पथ-प्रदर्शक बना रहेगा: मोदी

Karnataka में नेतृत्व परिवर्तन के बारे में कांग्रेस के भीतर या कहीं भी कोई अटकलें नहीं: Shivakumar

Jammu and Kashmir Police ने मादक पदार्थ तस्कर की तीन करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

Odisha government ने 1,333 करोड़ रुपये के 11 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी