By रितिका कमठान | Sep 06, 2024
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह फिर जोरदार बारिश हुई है। इस बारिश ने दिल्ली की रफ्तार को थाम दिया। हर तरफ सुबह ट्रैफिक जाम देखने को मिला, जिसका मुख्य कारण बारिश के कारण जलमगन हुई सड़कें रही। दिल्लीवासियों के लिए दिन की शुरुआत भारी बारिश के साथ हुई, जिसके कारण गंभीर जलभराव हो गया और ट्रैफिक काफी धीमे रहा।
दिल्ली यातायात पुलिस ने एक परामर्श जारी किया, जिसमें कहा गया, "मूलचंद अंडरपास पर एक ट्रक के खराब हो जाने के कारण साउथ एक्सटेंशन से लाजपत नगर की ओर जाने वाले रिंग रोड पर यातायात प्रभावित है। कृपया अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं।"