Delhi Rain| बारिश के कारण कई जगह हुआ जलभराव, ट्रैफिक जाम से जूझते रहे लोग

By रितिका कमठान | Sep 13, 2024

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार को भारी बारिश हुई है। बीते कुछ दिनों से इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। इससे कई इलाके भारी जलभराव से जूझ रहे है। कई इलाकों भारी ट्रैफिक जाम की समस्या हो गई है। आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के कारण दिल्ली में कई स्थानों पर वाहनों को जलभराव वाली सड़कों से होकर गुजरना पड़ा। 

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र, जो अब मध्य उत्तर प्रदेश में है, दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य स्थानों पर हो रही भारी बारिश का एक कारण है। आईएमडी ने एक्स पर पोस्ट किया, "मध्य उत्तर प्रदेश पर दबाव 13 सितंबर को 0530 बजे उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में केंद्रित था और बरेली (यूपी) से लगभग 20 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम और शाहजहांपुर (यूपी) से 70 किमी पश्चिम-उत्तरपश्चिम में था। इसके उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखने और धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।"

आईएमडी ने आज भारी से बहुत भारी बारिश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और हरियाणा को छोड़कर उत्तर-पश्चिम भारत में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली गिरने का अनुमान लगाया है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त

RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य